*समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू ने सपा से दिया इस्तीफा, बसपा का थामा दामन*

*इटावा:-* कुलदीप गुप्ता संटू ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सपा में सक्रिय कार्यकर्ताओ में से किसी को टिकिट न देकर एक निष्क्रिय व्यक्ति को विधानसभा का टिकिट दे दिया जिसकी बजह से पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते है कुलदीप गुप्ता संटू।

कुलदीप गुप्ता ने कहा कि यदि सपा गठबंधन के किसी व्यक्ति को चाहे रघुराज सिंह शाक्य हो या हरि किशोर तिवारी या कोई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को टिकिट दिया जाता तो वो साथ खड़े होते लेकिन पार्टी ने एक निष्क्रिय कार्यकर्ता को टिकिट दे दिया जिसकी बजह से वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। कुलदीप गुप्ता संटू ने सपा से इस्तीफा देकर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही बसपा हाई कमान ने इटावा सदर विधानसभा सीट से कुलदीप गुप्ता संटू को प्रत्याशि घोषित कर दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *