औरैया,अवैध कच्ची मिश्रित शराब 86 लीटर बनाने के उपकरण यूरिया बरामद कर 700 किलोग्राम लहन नष्ट किया

प्रशासन की टीम के साथ पछैया बस्ती में मारा छापा

औरैया आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया पुलिस वआबकारी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए मिश्रित शराब बनाने वाले अभियक्त को अवैध कच्ची शराब 85लीटर बनाने के उपकरण व यूरिया बरामद कर 700 किलोग्राम लाइन नष्ट करने में सफलता प्राप्त की जनपद रायबरेली में जहरीली शराब से हुई मौत के चलते जिला प्रशासन जागा, और शहर की बहुचर्चित पछैया बस्ती में बुधवार को छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में लहन बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग भाग जाने में सफल रहे। प्रशासन एवं आबकारी विभाग तथा पुलिस की टीम ने शराब की भट्टियां एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।


जनपद औरैया के थाना कोतवाली की पछैया बस्ती में ज़िलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सूचना के आधार पर आबकारी, पुलिस एवं एसडीएम की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब, शराब बनाने का सामान, बर्तन, भट्टियाँ, लहन इत्यादि नष्ट करवाया गया। कुल 10 व्यक्तियों पर अभीयोग दर्ज किया गया, 85 लि. मदिरा बरामद, लगभग 700 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद , आबकारी अधिनियम एवं अपमिश्रित शराब की धारा की धारा के अन्तर्गत्त अभीयोग दर्ज किया गया है। गैंस्टर ऐक्ट में भी कार्रवाई शीघ्र की जाएगाई।यह सघन अभियान सम्पूर्ण जनपद में एक सप्ताह चलेगा। आपको बताते चलें कि छापामार कार्रवाई के दौरान आठ आरोपी मौके से भाग गए जबकि पुलिस ने मात्र की एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है।
ए, के,सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *