मुंबई. बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक स्टनर हैं और इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता। हर बार दीपिका अपने स्टनिंग लुक से लाइमलाइट चुरा लेती हैं और हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया।

दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ की प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची, जहां वो अपने सुपर हॉट ब्लैक लुक से लोगों को ध्यान खींचती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण ब्लैक लैदर मिनी ड्रेस में बेहद हॉट नजर आईं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर कीं।इस लुक को उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स और स्टाइलिश हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया हुआ है। ओवरऑल लुक में दीपिका की हॉटनेस देखते ही बन रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *