बॉलीवुड के सुपर स्टार किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की जबर्दस्त फैन फॉलोविंग है. वो कितनी पॉपुलर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्मों में आने से पहले ही उनके कई फैन पेज बने हुए हैं.

सुहाना के वॉर्डरोब में हर महंगे ब्रांड की एक्सेसरीज़ मिल जाएंगी. मजेदार बात ये है कि सुहाना 3000 हजार के आउटफिट्स से लेकर लाखों की एक्सेसरी का इस्तेमाल करती हैं.

इसी तरह कुछ दिन पहले सुहाना ने अपने इंस्टा पर एक काली बिल्ली के साथ फोटो शेयर की थी, इस फोटो में सुहाना ने ग्रे कलर का जॉगर्स और बेज कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था. अपने इस कैजुअल लुक के साथ उन्होंने एक ब्लू कलर की कैप भी पहनी थी.

इस फोटो में सुहाना ने कीहोल नेकलाइन का मिंट ग्रीन कोर्सेट स्टाइल ड्रेस पहना था. इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बाल खोले हुए थे. इस ड्रेस में वो कयामत ढा रहीं थी. सुहाना की ये ड्रेस सिर्फ 3600 रुपए की थी. हालांकि उन्होंने अपने इस लुक को लेदर के Prada Handbag से कंप्लीट किया था. इस पर्स की कीमत 1,23,749 थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *