*औरैया,ग्रह कलह के चलते युवक ने लगाई फाँसी, हुई मौत*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के बाबरपुर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहे एक 30 वर्षीय युवक ने शुक्रवार कीबीती रात किसी समय मकान के कमरे में लगे पंखे में गमछे से लटक कर फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी सुबह जब उसकी पत्नी को घटना का पता चला तो घर मे कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना के अंतर्गत कैंजरी चौकी क्षेत्र के सुठऊ का पुर्वा निवासी बीनू दिवाकर तीस वर्ष पुत्र सुखदेव फफूंद थाना क्षेत्र के मुहल्ला मोतीपुर अछल्दा चौराहे के पास स्थित गाँव मुडैना रामदत्त निवासी राम नरेश के फफूंद स्थित मकान में बीते लगभग पांच माह से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था जानकारी के अनुसार शनिवार की बीती रात पति पत्नी में ग्रह कलह के चलते कुछ विवाद हो गया, जिससे मृतक की पत्नी गुड़िया व सात वर्षीय पुत्री साक्षी तथा चार वर्षीय पुत्र लव मकान के एक कमरे में सो गए, गुड़िया का पति बीनू मकान के दूसरे कमरे में सो गया रात किसी समय बीनू ने कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर पंखे में गमछे से लटककर फाँसी लगाली जिससे उसकी मृत्यु हो गयी सुबह जब पत्नी को पता चला तो घर मे कोहराम मच गया जिसकी सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक टेम्पू चलकर अपना व परिवार का गुज़र बसर करता था मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए थे जिनका रो रोकर बुरा हाल है जबकि पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी गुड़िया पर अपने छोटे छोटे बच्चों की परवरिश का भी संकट नज़र आने लगा।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *