*तीन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही*
जसवंतनगर: पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की है।
पुलिस ने ग्राम नगला खुशाली निवासी गैंग लीडर बृजेश कुमार व गैंग सदस्य मुकेश कुमार पुत्रगढ़ मेहरवान सिंह सहित कमल सिंह पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम खुशाली थाना जसवंतनगर पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज है। इनका क्षेत्र में भय व आतंक व्याप्त कर रखा था। क्षेत्र में दहशत फैला रखी है इनके खिलाफ हर कोई व्यक्ति अभियोग दर्ज कराने व गवाही देने का साहस नही करता था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *