*विना ट्रांसफर कराए ट्रैक्टर की हुई विक्री,असली मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार*

जसवंतनगर। डेढ़ साल पहले ट्रैक्टर बिक्री के उधार 80 हजार रुपए न देने और नामांतरण न कराने के मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
क्षेत्र के परसौआ गांव निवासी उमाशंकर पुत्र साहब सिंह ने यहां पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर न्यू हॉलेण्ड यूपी 75 एल 8942 जिसका पंजीकृत स्वामी है उसको मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव निवासी इच्छा राम पुत्र नामालूम को करीब डेढ़ साल पहले एक लाख साठ हजार रूपये में बेचा था जिसमें से 80 हजार रूपए नकद मिले थे विपक्षी ने नामांतरण के समय बाकी ₹80 हजार देने का वायदा किया तो ट्रैक्टर भी दे दिया था जिसे विपक्षी ने किसी अन्य को बिक्री कर दिया है जिसका नामांतरण अभी तक नहीं हुआ है इस कारण वह परेशान है उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *