तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि हमेशा से उनका मुकाबला किसके साथ था और कौन उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी है।

विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार के बाद 15 जनवरी को कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद वनडे सीरीज में वो बतौर बल्लेबाज भारत के लिए खेले। हालांकि वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। इससे पहले विराट नए अवतार में नजर आ रहे हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है और अब वो अपने बल्ले से कमाल करने के लिए तैयार हैं।

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं। वो पहले एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है।
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 साल के अंदर 70 शतक लगाने वाले विराट पिछले दो साल से शतक के लिए तरस रहे हैं। ऐसा नहीं है कि विराट की फॉर्म खराब है और वो लगातार छोटे स्कोर पर आउट हो रहे हैं। विराट लगातार अर्धशतकीय पारियां खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *