विश्व में कई जगह जहां कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप को यह बताकर हल्का किया जा रहा है कि यह डेल्टा स्वरूप की तुलना में ज्यादा घातक नहीं है। लेकिन अमेरिका में यही स्वरूप डेल्टा की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है।

अमेरिका में पिछले एक दिन के भीतर 2,267 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में बीते दिन जहां 34.12 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं इसी अवधि में 10,330 लोगों ने जान गंवाई है। अमेरिका में मृतकों की सात दिन की औसत संख्या में नवंबर के मध्य से वृद्धि देखी जा रही है।

बता दें, अमेरिका फिलहाल नए संक्रमितों को लेकर 5.22 लाख मामलों के साथ दुनिया में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि फ्रांस 3.53 लाख मामलों के साथ दूसरे व ब्राजील 2.57 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

जब देश में 7,963 मामले दर्ज किए गए। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 70,389 लोगों के परीक्षण के बाद 7,963 नए संक्रमित दर्ज हुए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,04,095 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *