*तहसील कार्यालय में तैनात होमगार्ड को सेवानिवृत्त होने पर तहसीलदार ने की विदाई*

जसवंतनगर/इटावा। तहसील कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान अवधेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने माला पहनाकर शॉल ओढ़ाते हुए रामायण पुस्तक भेंट की।
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड साथी गिरीश कुमार के अलावा अन्य साथियों ने गिफ्ट प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाद में उन्हें सरकारी गाड़ी द्वारा घर तक पहुँचाया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *