रियालिटी शो ‘बिग बॉस 15’ विनर मिल गया। 15वें सीजन की ट्रॉफी तेजस्वी प्रराशने अपने नाम की। ‘बिग बॉस 15’ तेजस्वी के लिये काफी लकी रहा.

इस जीत के बाद तेजस्‍वी प्रकाश और उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। दिलचस्‍प है कि फिनाले के बाद घर पर तेजस्‍वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने रातभर आफ्टर पार्टी की है। इस पार्टी की झलक इंस्‍टाग्राम पर करण कुंद्रा ने शेयर की है।

करण कुंद्रा संग ट्रॉफी लेकर पहुंची तेजस्वी का घर पर शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है़ कि पूरा घर ‘बिग बॉस तेजा’ के नाम से सजा हुआ है।

इस सप्राइज को देख करण और तेजस्वी दोनों ही काफी खुश हो गए है। इस पार्टी की खास बात ये थी कि रात में शुरु हुई ये पार्टी सुबह करीब 7:30 बजे खत्‍म हुई है।

उन्होंने लिखा- मेरे फैंस के सपोर्ट के बिना मैं बिग बॉस 15 की विनर नहीं बन पाती। मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए आप सभी को बहुत शुक्रिया…। हालांकि इस प्यार के आगे ये थैक्स काफी छोटा है। इसके साथ ही तेजस्वी प्रकाश ने अपने दोस्तों को भी शुक्रिया किया है जो कि उनको लगातार सपोर्ट कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *