मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विधानसभा सीट पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की जनता में भाजपा को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जो भाजपा के लिए जीत का आधार बनेगा।

सीएम ने सोमवार को बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एक जुटकर होकर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कोरोना काल में सरकार ने पूरी ताकत से काम किया और किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिला।
 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने सभी विकास कार्य किए हैं। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसके बाद सीएम ने कोटद्वार रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से पैदल रोड शो के माध्यम से लोगों से पौड़ी विधान सभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को द्वाराहाट में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। कहा कि पार्टी ने दोबारा सत्तासीन होने के लिए योजना बनाई है। इसी के तहत टिकट वितरित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *