उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।

केशव ने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी सपा का गढ़ नहीं है, बल्कि भाजपा का किला है। केशव ने लिखा, ‘मैनपुरी सपा का गढ़ नहीं, भाजपा का किला है। यहां कमल खिलेगा साइकिल पंचर होगी।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह चार बजे ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए। चार बजकर दो मिनट पर उन्होंने आज का पहला ट्वीट किया। इसमें उन्होंने मौनी अमावस्या की बधाई दी।

सीएम योगी ने लिखा, ‘लोक आस्था के पावन पर्व मौनी अमावस्या की समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान सूर्य के आशीष से सभी के अंतस में तप, बल और ऊर्जा का संचार हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *