भरथना

सेवानिवृत रजिस्ट्रार कानूनगो वीरेंद्र सिंह यादव को भावभीनी विदाई दी गई।

भरथना तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह में तहसीलदार प्रभात राय ने  सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूगो वीरेंद्र सिंह यादव के सेवाकाल की काल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली आने वाले लोगो के लिए अनुकरणीय है,मेरी कामना है कि वह सदैव स्वस्थ्य रहे और परिवार के साथ खुशनमा जीवन व्यतीत करें। वही सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उच्चाधिकारियो का मार्गदर्शन व सहकर्मियों का सदैव सहयोग मिला है।

इससे पहले सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीयादव का  नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ,लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद, जिलामंत्री अर्जुन सिंह चौहान,भरथना तहसील अध्यक्ष अजय कुमार,मंत्री संजय कुमार,सुखराम सिंह,लेखपाल जयप्रकाश सिंह,अनिल यादव व रोहित पाठक आदि ने माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर और उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *