कंगना रनौत अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नए बंगले का दीदार किया कंगना रनौत अपनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू के सहकलाकार के साथ नवाज के बंगले पहुंची.

अपने घर को नवाज ने ‘नवाब’ नाम दिया है।  एक्टर ने नए घर की खुशी में एक पार्टी होस्ट की, जिसमें इंडस्ट्री से उनके कई दोस्त और स्टार्स शामिल हुए। इन सेलेब्स की लिस्ट में कंगना रणौत का नाम भी शामिल है।

सफेदी में लिपटे नए बंगले की तस्वीरें साझा कर कंगना इसकी खूबसूरती की पहले ही तारीफ कर चुकी हैं, वहीं मंगलवार को वह इसे देखने भी पहुंच गईं। कंगना ने सिर्फ नवाजुद्दीन के बंगले का दीदार किया बल्कि इसकी मैचिंग साड़ी में अपना ग्लैमर भी दिखाया।

कंगना नवाजुद्दीन की आगामी फिल्म टीकू वेड्स शेरू की निर्माता हैं, जिसमें वह अवनीत के साथ सह-कलाकार हैं। नवाजुद्दीन के आवास पर पहुंचने के बाद, कंगना और अवनीत बंगले के बाहर एक फोटोशूट के लिए उनके साथ शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *