*इटावा:-* प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष सुनील यादव समेत कई पदाधिकारियों ने अपने पद से दिया इस्तीफा

चौगुर्जि स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिया स्तीफा

जिला अध्यक्ष ने कहा नाव में तमाम है छेद किस-किस छेद को भागने का काम करेगी प्रसपा आज सुनील यादव ने इस्तीफा देकर सभी कार्यकर्ताओं को आजाद मुक्त किया और कहां कि मैं उनका आजीवन ऋणी रहूंगा जिन्होंने मेरा साथ तन मन धन से दिया है।

जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि वो पूरी तरह प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ है और एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते हुए सपा प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

सुनील यादव के साथ जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक भदौरिया, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा योगेश यादव राजू, जिलासचिव वीरेंद्र शंखवार, जिला उपाध्यक्ष अंशुल यादव, समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *