*औरैया,छेड़छाड़ व बलात्कार करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्लाट से पढ़ कर रात्रि में घर जारही एक युवती से दो लड़कों ने पकड़ कर प्लाट पर लेजाकर के छेड़छाड़ करने के वाद बलात्कार किया था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवको की तलाश शरू कर दी थी। गुरुवार की भोर सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासीनी एक युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की रात्रि में अपने प्लाट पर पढ़ने गई हुई थी। पढ़ाई करके वापस घर जारही थी। जैसे ही रास्ते मे पहुचे तभी गांव के ही गौरव पुत्र सुनील व राहुल पुत्र राम तीरथ आये और पीछे से पकड़ लिया तथा मुह बन्द करके हमको गौरव अपने प्लाट पर लेगये जहां पर मुह में कपड़ा बांध कर के हमारे साथ बलात्कार किया। तथा कहा कि अगर तुमने कही इस बात को कहा तो तुमको जानसे मार देंगे। पीड़िता ने सारी घटना अपने स्वजनों को बताई स्वजन थाने लेकर गये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया है। तथा आरोपित युवको की तलाश शुरू कर दी थी।
गुरुवार की भोर सुबह फफूंद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने मुखबिर सूचना पर मुढ़ी अड्डा रोड से आरोपित युवक गौरव पुत्र सुनील व राहुल पुत्र राम तीरथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *