प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने आज सपा के गढ़ में अपने संगठन को धार देने के लिए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह को कन्नौज भेजा। आज उन्होंने एक गेस्ट हाउस में बूथ स्तर पर करीब तीन घंटे तक बैठक की और कहा कि प्रदेश में जब से योगी सरकार आयी है। माफियाओ का आतंक खत्म हुआ है।
उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कार्य हुये हैं और विकास कार्य को गति मिली है। प्रदेश प्रभारी ने बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा की और कार्यकर्ताओ को चुनावी रणनीति बताकर उन्हें जीत का मंत्र दिया।
मानपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में तीन घंटे तक सांसद, विधायक, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उन्होंने रणनीति समझाई। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी व इससे ऊपर के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सांसद सुब्रत पाठक, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विधानसभा प्रभारी भूदेव राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *