जसवंतनगर । रात्रि के समय संदिग्ध रूप से सैफई रोड पर घूम रहे दो युवकों को मंडी चौकी इंचार्ज कपिल चौधरी ने रात्रि गश्त के दौरान टोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

विवरण के अनुसार एसआई कपिल चौधरी सैफई रोड पर रात्रि गश्त पर थे तभी उन्हें अजनौरा तिराहा पर दो युवक घूमते मिले उनमें से एक ने अपना नाम राजीव पुत्र चिरंजीलाल निवासी करहल जिला मैनपुरी बताया उसके कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस जिंदा बरामद किए गए जबकि दूसरे ने अपना नाम अभिषेक पुत्र महेश निवासी सिकंदराराऊ जिला हाथरस बताया उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया पुलिस ने दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय भेजा है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक युवक पर अन्य थानों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *