ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया _बुधवार को मुख्यालय ककोर में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत मतदेय स्थल सम्भाजन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/ मंत्रियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयार किए गए सम्भाजन प्रस्ताव को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया गया कि वह प्रस्तावों का परीक्षण कर लें तथा कोई आपत्ति हो तो उसे 21 अगस्त 2021 तक लिखित रूप से उपलब्ध कराएं तथा आगामी पुनरीक्षण 2022 की दृष्टिगत समस्त मतदेय स्थलों पर बी०एल०ए० की नियुक्ति करते हुए उसकी सूची भी प्राप्त कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान , उप जिलाधिकारी अजीतमल विजेता, उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली खान, नायब तहसीलदार औरैया पवन कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष शिववीर दुबे, भारतीय जनता पार्टी सह संयोजक रजत दीक्षित, विधानसभा संयोजक विनोद पांडे, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री मैथिली राजपूत, समाजवादी पार्टी कार्यालय प्रभारी रविंद्र राठौर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह, प्रधान सहायक निर्वाचन अंजनी कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक निर्वाचन विकास वर्मा, कनिष्ठ सहायक निर्वाचन बृजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *