समाजवादी पार्टी ने रविवार को अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने अब विमलेश सरोज को प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले रचना कोरी यहां से उम्मीदवार थीं।

 मांट में अखिलेश ने कहा कि चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। वादा किया कि गठबंधन की सरकार आते ही पूरे जिले का विकास कराया जाएगा। अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा और इस बार चुनाव एतिहासिक होगा।

गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार आते ही भाजपा की गर्मी निकाली जाएगी और मांट और मथुरा में राष्ट्रीय स्तर का ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में जो सड़कें बनाई थीं, उनकी अभी तक भाजपा ने मरम्मत तक नहीं की है। किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है।  किसानों को सम्मान की बजाय किसानों को फसल को बर्बाद करने के लिए गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं किया वहीं किसानों की फसलों का कोई उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *