*द्वितीय पतंग महोत्सव सम्पन्न हुआ*

*इटावा।जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य सुश्री नमिता तिवारी एवं पीटीआई अर्चना चौधरी द्वारा आयोजित द्वितीय पतंग महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम इटावा की पत्नी श्रीमती आकांक्षा अग्निहोत्री ने किया।रविवार को प्रतियोगिता प्रारंभ करने से पूर्व 2 मिनट का मौन धारण करके स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर जी भारत रत्न को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

*इसके बाद पतंग प्रतियोगिता प्रारंभ करवाई गई।प्रतियोगिता में 15 साल के बच्चों एवं महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती ममता वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में डीके पाल,अतीक सर एवं संजीव सर सराहनीय योगदान रहा।प्रतियोगिता के दौरान महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह,श्वेता चंदेल, निशा मिश्रा,अर्चना सिंह,ज्योत्सना सिंह,सीमा यादव,चित्रा परिहार, शालिनी,सुमन,प्रीति दोहरे सहित कई लोग उपस्थित रहे।*

*पतंग महोत्सव प्रतियोगिता में शिवम कुमार ने प्रथम,स्वास्तिक भदौरिया ने द्वितीय व विराज ने तृतीय स्थान तथा महिलाओं में अंजली ने प्रथम,सीमा यादव ने द्वितीय व नेहा बाथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *