*औरैया,जीएम के दौरे को लेकर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तैयारिया शुरू*

*दो साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी को शीघ्र किया जाएगा पूरा*

*लगाये जा रहे नये इन्डिया मार्का हैंडपंप शीघ्र होगा रेलवे स्टेशन का रंग रोगन*

*कंचौसी,औरैया।* आगामी मार्च महीने के पहले सप्ताह मे रेल महाप्रबंधक प्रयागराज मंडल के प्रस्तावित दोरे को ध्यान मे रखकर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गई है ,स्टेशन परिसर मे दो साल पहले पेय जल सप्लाई के लिए की गई गहरी बोरिंग उसके आसपास पानी की प्लास्टिक टंकी रखने के लिए सीमेंट स्टैण्ड प्लेटफार्मो पर अधूरी पानी की टोटी निर्माण हैंडपंप आदि लगाने के लिए 12 लाख तीस हजार रुपये खर्च किए जा रहे है ,अधिकारियो के अनुसार अगले महीने के प्रथम सप्ताह मे मंडल के महाप्रबंधक का टुंडला और कानपुर के बीच निरीक्षण दौरा प्रस्तावित है जिस को ध्यान मे रख सभी अधूरे कार्य पूरे कराने के साथ स्टेशन आफिस के रंग रोगन साफ सफाई आवासीय कॉलोनी की पोताई 5 नये इन्डिया मार्का हैंडपंप व 3 की मरम्मत के साथ साथ चार बड़ी प्लास्टिक टंकी ठेकेदारो के माध्यम से लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है जिसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय के अनुसार निरीक्षण से पहले डीआरएम मोहित चंद्रा का विशेष ट्रेन से निगरानी दौरा होगा जिसके लिए सब चाक चौबंद किया जा रहा है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *