*औरैया,आप बिजली शिक्षा रोजगार महिला सशक्तिकरण की दे रही गारंटी*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को लागू करने के साथ शिक्षा रोजगार मुफ्त बिजली की गारंटी के साथ महिला सशक्तिकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं की गारंटी दे रही है और यही कारण है कि जनता आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन दे रही है।
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने बिधूना कस्बे में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हर घर को 24 घंटे बिजली देने के साथ 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी वही किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ग 10 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी साथ 25% बजट शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा है पीर रोजगार ना मिलने तक शिक्षित बेरोजगार को प्रतिमाह 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 18 वर्ष आयु की अधिक महिलाओं को 1000 रुपए मासिक दिया जाएगा और महिलाओं की बस यात्रा फ्री होगी। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी को जिताने की भी अपील की है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल चुनाव संचालक शैलेंद्र सिंह भदौरिया जिला उपाध्यक्ष अंकित वर्मा जिला उपाध्यक्ष ढिल्लन यादव आदि आप नेता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *