प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। जिले में राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर आज पूरे जिले में कांग्रेस जनों ने गाँव का रुख किया और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
गाँव के लोग महंगाई से बहुत त्रस्त हैं। महंगाई के कारण हर ग्रामीण परेशान नजर आया। महिलाएं गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान नजर आयीं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी लोगो को तनावग्रस्त कर रखा है लेकिन सरकार न तो महंगाई रोक पा रही है और लगातार गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं इससे लोग खासे नाराज नजर आए।
ग्राम जलालपुर पनवारा, जलालपुर पंचमा, बंधवा, रत्नापुर, अब्दुलपुर में प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य अविनाश दुबे, राम भरोसे कमल, इमरान खां, एहसानुल हक, फैसल खां, विनोद कुमार, राजेन्द्र आदि ने ग्रामीणों से संपर्क किया व किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए और पंचायत लगाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की समस्याएं सुनी। कांग्रेसियो ने क्षेत्र के प्रधान व बीडीसी सदस्यों से भी मुलाकात की। ग्रामीणों से मिलकर उन्हें कांग्रेस के कैलेंडर भी बांटे गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *