कानपुर जिले के नर्वल थाना क्षेत्र के बेहटा सकट गांव में लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई।  गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। नौ साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया।

उसकी एक आंख बाहर निकाल ली। दूसरी आंख में तीन इंच की कील ठोंक दी। चेहरे पर कई जगह सिगरेट से दागा। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया।

उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। परिजनों ने शव देखा तो उनकी रूह कांप गई। हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिर इतनी बेरहमी से नौ साल के बच्चे को किसने और क्यों मारा। बच्चे से क्या दुश्मनी होगी?

अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि नशेबाजों ने कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या की। वारदात के पीछे किसी करीबी के होने का शक है। सर्विलांस की टीम संदिग्ध नंबरों का पता कर रही है।

जब बच्चा लापताहुआ तो परिजन सोमवार शाम पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से उनको थाने भेजा गया। थाने में प्रार्थना पत्र लेने के बाद पुलिसकर्मी परिजनों से बोले कि ठीक है हम जांच कर रहे हैं, तब तक तुम लोग उसकी तलाश करो। जिसके बाद परिजन वापस आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *