राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई के राजभवन में नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को याद किया।

कोविंद आज दक्षिण मुंबई के राजभवन में नवनिर्मित दरबार हॉल का उद्घाटन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, लता दीदी के गीत अमर हैं, जो संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे।

आगे कहा कि लता दीदी सादगी के साथ रहती थीं, वह शांत स्वभाव की थीं। उनकी स्मृति हमारे मन में बनी रहेगी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

राजभवन ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड पर राष्ट्रपति और प्रथम महिला की अगवानी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *