भरथना

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगौरा के अजय कुमार पुत्र मेवाराम ने गुमसुदगी दर्ज कराई है कि विवाहित पुत्री दीपशिखा उर्फ रिंकी पत्नी रजनीश निवासी नगला हरचंदी भरथना अपनी ससुराल से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने आई थी,बृहस्पतिवार को सुबह करीब 4 बजे घर अचानक गायब हो गई,संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका।वह अपने साथ सोने की एक जंजीर, एक जोड़ी झाले,एक कंठी,एक मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, चार चूड़ी, हाफ करधनी के अलावा अपनी मां सुनीला देवी की सोने की दो अंगूठी,एक जोड़ी झुमकी,एक जोड़ी कुंडल व 47 हजार रुपए नगद सहित पढ़ाई के कागजात व एक मोबाइल ले गई।पिता ने बताया कि पिछले जुलाई में पुत्री का विवाह किया था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *