*निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद बुधवार को चंबल बेल्ट में भाजपा के समर्थन में उतरेंगे*

चकरनगर/इटावा।बुधवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के आने की चर्चाएं क्षेत्र में चारों तरफ जोरों पर हैं, तमाम नेता और संबंधित अधिकारी कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लेने में लगे हुए हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार 16 फरवरी दिन बुधवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद चंबल बेल्ट में आने की सूचना चारों तरफ जंगल की आग की तरह दौड़ रहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का उद्देश्य बताया जाता है कि इस बेल्ट में औरैया-इटावा-जालौन आदि जुड़े क्षेत्र के नदी किनारे बसे तमाम निषादों की आबोहवा को शुद्र और मजबूत करने के लिए एक लकीर खींचने का काम भारतीय जनता पार्टी के लिए करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र श्री शिवमहेश दुबे आपने तमाम जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और चारों तरफ कार्यक्रम की सूचना देने का कार्य प्रभावी तौर से किया जा रहा है। जिससे कार्यक्रम में लोग उपस्थित हो सकें और उनके सुंदर विचारों को सुनकर राष्ट्र निर्माण मैं अपना अभूतपूर्व सहयोग कर भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूत कर योगी सरकार को पुनः प्रदेश में स्थापित करने का लक्ष्य पूरा हो सके। इस कार्यक्रम को लेकर,विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाठक,जिला सयोजक रविन्द्र दुबे,जिला उपाध्यक्ष किमो योगेन्द्र सिंह चौहान,शेखर चौहान,सरमन सेंगर,वैभव मिश्रा,राजेश परिहार,रविन्द्र आचार्य,मंगल शुक्ला,अरुण तिवारी,रज्जन तिवारी,अंकित तिवारी व अन्य पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *