*औरैया,जीएम के दौरे को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तैयारिया जोरो पर*

*कंचौसी,औरैया।* मार्च महीने के पहले सप्ताह में रेल महाप्रबंधक प्रयागराज के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तैयारी जोरों शोरो पर चल रही है, रेलवे स्टेशन परिसर में बजट के अभाव में अधर में लटकी बारह लाख की लागत से तैयार किये सीमेंट पिलर के ऊपर 4 पानी की टंकी को रखा गया है ,पानी की टंकी रखे जाने रेलवे कर्मचारियों को पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा,पानी टोटियों द्वारा रेलवे कालोनियों में पहुँचेगा,वही रेलवे स्टेशन पर रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है, कार्यालय व रेलवे कालोनियों की पुताई से लेकर सीमेंट कुर्सियों को रंगने का कार्य लभगभ पूरा हो चुका है, स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया टुंडला व कानपुर स्टेशनो के बीच मार्च महीने के पहले सप्ताह में महाप्रबंधक का निरीक्षण दौरा प्रस्तावित है,निरीक्षण से पहले डीआरएम मोहित चंद्रा विशेष ट्रेन से सभी स्टेशनों के दौरा करेगे, इसलिए सब चाक चौबंद किया जा रहा है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *