अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून ट्रफ का पूर्वी छोर धीरे-धीरे उत्तर की ओर हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ने की संभावना है। दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम संबंधी इन स्थितियों के कारण, 20 से 23 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश हो सकती है।  इस सप्ताह के अंत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

अगले 5 जिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने आज के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा था कि अगले पांच दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की चेतावनी जारी की है।  आपको बता दें कि 9 अगस्त को दिल्ली में मानसून अपने आखिरी चरण में प्रवेश किया। उसके बाद से अब तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ दिल्ली के करीब है। इस कराण नमी से भरी पुरवाई हवाएं चलने लगी हैं। इससे क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। शुक्रवार की रात से बारिश की उम्मीद है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *