माइनस तापमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सीमाओं की चौकसी कर रहे हैं। कंधे पर हथियार और हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे इन जवानों का एक वीडियो सामने आया है।

जिसे देखने के बाद हर कोई इन जवानों के साहस को सलाम कर रहा है। जवानों के घुटनों तक बर्फ है। और वे पूरी ताकत लगाकर आगे बढ़ रहे हैं।

आटीबीपी जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे उत्तराखंड हिमालय के आसपास शून्य से नीचे के तापमान में गश्त कर रहे हैं। जवान 15,000 फीट ऊंचाई पर जवान पहरा दे रहे हैं। एक दूसरे के पीछ रस्सी का सहारा लेकर जवान आगे बढ़ रहे हैं।

सीमा के अलावा नक्सल विरोधी अभियानों समेत अन्य ऑपरेशन में तैनात किया जाने वाला आईटीबीपी देश का अग्रणी अर्धसैनिकल बल है। आईटीबीपी जवानों को अत्यधिक ठंड की स्थिति में उत्तराखंड के सीमावर्ती स्थान पर शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर प्रशिक्षित किया जाता है।

यही नहीं किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए यह बल हमेशा तत्पर रहता है। क्योंकि ये बल बर्फ से ढकी चौकियों पर तैनात रहकर देश में सुरक्षा का पहरा देते हैं। देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने वाले इन वीरों के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

उत्तरकाशी में आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में योगाचार्य देवेश चंद्र ने निशुल्क योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया। जिसमें आईटीबीपी के अफसरों, जवानों व उनके परिजनों को कपालभाती प्राणायाम, सूर्या नमस्कार, दंडासन, सर्वांगासन आदि का अभ्यास कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *