अरुण दुबे भरथना
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बकेबर मार्ग पर स्थित मोहल्ला राजागंज में मुख्य मार्ग किनारे स्थित प्रोविजन स्टोर की दुकान के शटर का अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात को ताला तोड़ने का प्रयास किया,शटर के एक छोर का कुंडा तोड़ दिया मगर दूसरे छोर का ताला नही टूटने से दुकान में रखा माल की चोरी नही होने से दुकानदार ने राहत की सांस ली।

शुक्रवार को दुकान पहुचे दुकानदार विकास गुप्ता पुत्र शिव गोविंद निवासी मोहल्ला गणेश राइस मिल कस्बा भरथना ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह हर रोज की तरह दुकान के शटर में ताला लगाकर घर गया था,दूसरे दिन शुक्रवार को दुकान खोलने आने पर शटर के एक हिस्से का कुंडा टूटा देखकर अवाक रह गया,घटना में दुकान में रखा सभी सामान सुरक्षित है।अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान में चोरी करने के प्रयास की जानकारी देते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *