प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज छात्र सभा जिला अध्यक्ष अनंत यादव का नादेमऊ सौरिख में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अनंत यादव ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में युवाओ की सरकार बनेगी। प्रदेश का युवा बेरोजगारी से कराह रहा है। नौकरी मांगने पर प्रदेश की योगी सरकार लाठी बरसा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा करके जनता का वोट लेकर उससे विश्वास घात किया है जनता इसका जवाब देगी। छात्र सभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार न केवल युवा विरोधी है बल्कि छात्र विरोधी भी है। इस सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। पूरे प्रदेश में सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि 2022 में अखिलेश आ रहे हैं। उन्होंने सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों से कहा कि वह अभी से क्षेत्र में जाकर सरकार की नाकामियो को जनता के बीच रखे और सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो को भी रखे क्योंकि सपा शाषन काल के दौरान सबसे ज्यादा विकास कन्नौज जिले का हुआ। इस मौके पर दिलीप, दीपक, वीर प्रताप सिंह, वंश यादव मीडिया प्रभारी, भानू प्रताप, अजीत आदि मौजूद रहे। संचालन अवनीश यादव ने किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *