प्रदेश भाजपा के 80 नेता उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार में जाएंगे। प्रदेश संगठन ने पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को चुनाव प्रचार के लिए भेजे जाने वाले नेताओं के नामों की सूची भेज दी है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले दल में मंत्रियों, विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

अब केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि सभी नेताओं को उत्तरप्रदेश में किन विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी संभालनी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के को राज्य से बाहर होने पर सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा।  दोनों ही नेताओं के किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की खबर है।

राजधानी में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि पार्टी के भीतर नाराजगी और विवाद के बीच दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और चुनाव को लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपी। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नई दिल्ली में होने की खबर सही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *