औरैया,मकान में खड़ी साइकिलों को गिराकर पुलिस ने तोड़ा दुकानदार की पिटाई लोगों में आक्रोश

 

औरैया,कंचौसी दिबियापुर थाना और विधूना विधानसभा क्षेत्र के कंचौसी कस्बा में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की गुन्डई सामने आयी। मकान के अंदर खड़ी साइकिलों को दरोगा ने धक्का देकर गिराया जिससे कई साइकिल टूट गई। दुकानदार के साथ मारपीट भी की इससे पुलिस की इस वेजा हरकत से लोगों में भारी गुस्सा है।मानस इंटर कालेज मतदान केंद्र से काफी दूर अम्बेकर पार्क के पास मकान के बाहर खड़ी साइकिलों को सिपाही ने गिराकर क्षतिगस्त कर दिया और वैण्ड दुकानदार मो फिरोज के साथ मारपीट भी की जब कि ये शान्तपूर्ण अपनी दुकान में बैठकर काम कर रहे था। गौरतलब हो कि इस मतदान केन्द्र पर ढिकियापुर और कंचौसी बाजार के मतदाता मतदान के लिए आते हैं। पीड़ित का आरोप है कि यह विपक्षी पार्टी के लोगों के इशारे पर पुलिस ने यह कर्त्य किया है।इससे पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश। उधर नौगवा कंचौसी आदि कई मतदान केन्द्रो के बाहर मीडिया कवरेज को लेकर भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा पत्रकारों को रोका गया।
ए, के,सिंह संवाददाता जनपद औरैया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *