*औरैया,महाविद्यालय में सुरक्षाबलों का किया गया विदाई समारोह*

*प्रवन्धक एवम जायन्ट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की ओर से दी गई विदाई।*

*फफूंद,औरैया।* चुनावों को सकुशल संम्पन्न करवाने के उपलक्ष्य में सोमबार को श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय फफूंद औरैया के परिसर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बी0एस0एफ0) के जवानों का जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली एवम विद्यालय के प्रवन्धक मुकेश भारतीय ने पुष्प भेंट कर विदाई की, उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षा पुष्प लता वर्मा,अर्चना पोरवाल,पूर्व अध्यक्षा सुधा भारतीय, राधा वर्मा,रेखा गुप्ता,रेनू सिंह,ज्योति त्रिपाठी,लक्ष्मी पोरवाल उपस्थित रही, महाविद्यालय के प्रबंधक मुकेश भारतीय ने अपने भाषण में कहा कि इन सैनिकों के तत्पर्यता से सीमाओं की सुरक्षा और उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है कार्यक्रम के अंत में कंपनी के कमांडेंट पी रंजन ने कहा इस सम्मान के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली दिबियापुर व महाविद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस प्रेम और जज्बे से हमारा और सैनिकों का हौसला बढ़ता है।उक्त कार्यक्रम में डिप्टी कमाडेंट हरिप्रकास शर्मा,व असिस्टेंट कमाडेंट मनोज कुमार शाक्य व सैकड़ो की तादायद में (बी0एस0एफ0) के जवान मौजूद रहे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *