*औरैया,ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाई शिवजयंती*

*नगर के एक गेस्ट हाउस में हुआ कार्यक्रम*

*फफूंद,औरैया।* प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नगर में बने एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम करके लोगों से सुख शांति व समृद्धि के लिए विकार त्यागने का आहवान करने के साथ परमपिता शिव परमात्मा का 86 वी जयन्ती मनायी गई। वहीं संस्था के लोगो ने ईश्वरीय ध्वज भी फहराया। हर साल की तरह इस बार भी संस्था के भाई बहनों ने महाशिवरात्रि पर्व अलग अंदाज में मनाया। बम बम भोले और हर हर महादेव की गूंज के बीच संस्था के सदस्यों ने बुराईयां का त्यागने का संकल्प लिया। नगर के चमनगंज तिराहे पर स्थित सुमन वाटिका गेस्ट हाउस में एक विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुमन लता पोरवाल व विनोद प्रकाश पोरवाल ने भगवान शिव की आरती उतार कर की। इसके बाद ऊषा बहन ने संस्था के बारे में बताया। पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए विकार त्यागने पर जोर दिया। तथा एक कहानी के माध्यम से परमपिता शिव परमात्मा की याद में रहने का संदेश दिया। छोटे बच्चों के द्वारा आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं अन्त में केक काटने के साथ संस्था का लाल व पीले रंग का प्रतीकात्मक ध्वज फहराया गया।         

इस मौके पर वंदना पोरवाल,अनुराधा,विजेता,सोनिया शर्मा,आशीष पोरवाल,बीके कृष्णा,चित्रा बहन, संजू बहन,रिया बहन,ऊषा बहन,शुकान्त मिश्रा,मनु मिश्रा,प्रबल शर्मा,सल्लू राजपूत,छोटे ठाकुर,छन्नगे गुप्ता,नीरज बाथम सहित महिलाये व पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रणवीर भाई ने किया।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *