तरुण तिवारी

बकेवर इटावा।
कस्बा लखना के समीपवर्ती ग्राम बेरीखेडा में बरसात के बाद एक युवक का कच्चे मकान का कमरा धराशायी हुआ। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने पीडित को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
इस सम्बंध में ग्राम बेरीखेडा निवासी बृजेन्द्र कुमार पुत्र दीनानाथ ने बताया कि बारिश के बाद मेरा कच्चे मकान का कमरा धराशायी हो गया। जिससे अब रहने की भारी दिक्कत हो रही है। परिवार में माता पिता सहित आधा दर्जन लोग हैं। अब इस समय दूसरे मकान में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। मकान का कमरा धराशायी होने के बाद इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल को दे दी गयी है। लेकिन लेखपाल द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया।
वहीं इस मकान के कमरे के धराशायी होने पर प्रधान सुशील यादव,समाजसेवी सर्वेश यादव,बबळूयादब सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी इटावा से आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है।

फोटो-कच्चा मकान का कमरा धराशायी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *