यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांचवें चरण के चुनाव के लिए आज सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए कहा कि ‘तुम 12 बजे सोकर उठोगे… 2 बजे तक तैयार होगे.. फिर शिवपाल जैसा आदमी समझाएगा. रटी रटाई बाते बोलोगे… कुछ समझ में आएगा क्या?’

सुल्तानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सैफई खानदान जो हर बात पर लगातार अपना अधिकार जमाकर जबरदस्ती हड़पने की आदत डालता था, इस बार करहल के लोगों ने तय कर लिया है कि सपा मुखिया की जमानत ज़ब्त करेंगे.

अपने वादे दोहराते हुए योगी ने कहा, ‘कॉलेज जाने वाली मेधावी बेटी को स्कूटी फ्री में देंगे. होली-दिवाली में सिलेंडर फ्री में देंगे. 60+ महिला यूपी नगर निगम की बस में टिकट लेने के जरूरत नहीं पड़ेगी. यूपी के नौजवान के लिए वर्तमान में 1 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दे रही है. ‘

इससे पहले अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट पर एक रैली में सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने जाति, मत और धर्म की राजनीति की है. सीएम ने पूछा कि आखिर आतंक से जुड़े इस मामले में साइकिल का हाथ क्यों है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *