मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नैनीताल में माता के दरबार में पहुंचे। नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने घोड़ाखाल गोलू देवता के दर्शन भी किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों से राय मशविरा किया जाएगा। क्षतिग्रस्त मार्गों को सुधारा जाएगा।

उन्होंने सूखीढांग डांडा मिडार (एसडीएम) मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आचार संहिता हटने के बाद करने का आश्वासन दिया। सड़कों की कमियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना किस कारण हुई है इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दुर्घटना के घायल प्रकाश राम (26) पुत्र हरीश राम का हाल जाना। प्रकाश राम को ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कराया गया है। धामी ने बताया कि प्रशासन को हताहतों को पर्याप्त मुआवजा देने के साथ ही सभी इंतजाम कराने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *