जसवंतनगर। एक युवती के साथ हुई मारपीट के मामले में चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई।
थाना कोतवाली जसवंतनगर में रागिनी पुत्री घनश्याम निवासी कंजड़ कॉलोनी ने बताया कि जब वह अपने घर के बाहर बैठी थी तभी संध्या पत्नी गौरव, राखी पत्नी नीलू, नैना व पायल पुत्री नीलू निवासी गण कांशीराम कालोनी आकर गाली गलौज करने लगीं जब विरोध किया तो संध्या, राखी उपरोक्त लाठी डण्डा तथा लात घूसों से मारपीट करने लगीं जिससे उसको चोटें आयी हैं।निरीक्षक रणबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडीकल परीक्षण कराया गया है और जाँच में जुटी हुई है।पीड़िता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज करा दी गई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *