रूस और यूक्रेन  के बीच स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. शनिवार को भी यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई जगहों पर धमाके हुए.

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से पूरी दुनिया चिंतित है. प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनू सूद  और जावेद अख्तर तक, अब तक कई सितारे यूक्रेन-रूस विवाद पर दुख जाहिर कर चुके हैं.

Natalya ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे दादाजी जर्मन थे और दादी रशिनय. मेरे नाना रशियन थे और नानी येक्रेनियन. मेरा परिवार वर्ल्ड वार 2 के बाद बना. जहां रशियन जर्मन्स के खिलाफ थे. अब रशियन्स को यूक्रेनियन्स के खिलाफ देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे एक परिवार को अपने ही परिवार से लड़ाया जा रहा है.’

उन्होंने आगे लिखा- ‘ये सब देखकर मेरे दिल के टुकड़े हो गए हैं. चुप रहना भी मुश्किल है और कमेंट करना भी. इन हालातों को देखकर मैं परेशान हो गई हूं. न्यूज देख रही हूं और यूक्रेन में रह रहे अपने दोस्तों से लगातार संर्क में हूं. मैं किसी की साइड नहीं ले सकती. मैं मानवता के साथ हूं. मैं रशियन भी हूं और यूक्रेनियन भी. मैं उतनी ही जर्मन भी हूं.’

वह मुरारी द मैड जेंटलमैन में भी नजर आ चुकी हैं. फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी. नतालिया अकेली नहीं हैं, जो इस वॉर के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *