*औरैया,स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वीं जन्म जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई*

*विद्यालय में विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया*

 

*दिबियापुर,औरैया।* गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वीं जन्म जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। गेल डीएवी विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस वैदिक हवन में भाग लिया और विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ में यजमान के रूप में प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने आहुतियां डालीं वहीं डीएवी मॉडल स्कूल के प्रमुख राजीव पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। यज्ञ पुरोहित रवीन्द्र कुमार आर्य ने इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया तथा उपस्थित सभी सदस्यों को यज्ञ के महत्व तथा वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार , भारत वर्ष में आडंबर और पाखंड के विरुद्ध स्वामी दयानंद के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। शिक्षिकाओं ने यज्ञ प्रार्थना के द्वारा विश्व के कल्याण की भावपूर्ण कामना की। प्राचार्य श्री शर्मा ने सभी विद्यालय सदस्यों पर पुष्प वर्षा कर के उनके अच्छे स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की तत्पश्चात शिक्षकों ने यजमान और विशेष अतिथि पर स्वस्ति वाचन करते हुए पुष्पवर्षा के द्वारा मंगल कामना की। सामूहिक शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *