भरथना

प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के पहले राउंड में के मैचों में जीती टीमें दूसरे राउंड में पहुची,प्रतियोगिता का पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

नगर क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल मैदान में आदर्श वॉलीबॉल क्लब भरथना के तत्वाधान में नगर के दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को पहले राउंड के मैच में भिंड क्लब (मध्य प्रदेश) की टीम ने उमरेन क्लब की टीम को हराया, सारंगपुरा क्लब ने इकदिल क्लब को परास्त किया। इसी क्रम में मेमोरियल क्लब ने आदर्श क्लब भरथना, बिरारी क्लब ने शिवजी क्लब जारपुरा, गिरधारीपुरा क्लब ने शारदा क्लब रम्पुरा को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

इससे पहले बतौर अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुखराम सिंन्धी,उपाध्यक्ष रवि यादव,महामंत्री मुकेश यादव कंडक्टर आदि की मौजूदगी में फीता काटकर शुभारंभ कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने दिवंगत समाजसेवियों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस मौके पर सुरेश कुशवाह,राकेश पोरवाल,सुधीर श्रीवास्तव, सुशांत मोहन पालीवाल,पीएन मिश्रा,शेरू आवतानी,गोपाल दीक्षित,गजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट आदि सहित कई खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *