108एम्बुलेंस में हुआ लड़के का जन्म

इटावा। प्रशिक्षित एंबुलेंस कर्मियों ने कर्पिया गांव की एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बालिक के सकुशल जन्म होने से परिजन बेहद खुश नजर आए।

कर्पिया गांव के गोरे लाल की 28 वर्षीया पत्नी कोमल को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के सदस्यों ने 108 एंबुलेंस आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा से 108 एंबुलेंस यूपी 41 जी 2669 लेकर ई एम टी सतीश कुमार व पायलट राघवेन्द्र यादव रवाना हुए। प्रसूता के परिजन परेशान थे कि कोई कोई समस्या ना आए और जल्द ही प्रसूता अस्पताल पहुंच जाए। हालांकि कुछ देर में ही एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई और जैसे ही एंबुलेंस कर्मी प्रसूता व आशा बहू ममता को एंबुलेंस में लेकर कर्पिया गाँव से निकले कुछ ही किलोमीटर चले होंगे कि प्रसूता को अचानक असहनीय दर्द होने लगा तो एंबुलेंस कर्मियों ने आशा बहू के सहयोग के साथ सूझ बूझ और प्रशिक्षित तौर तरीकों से सुरक्षित प्रसव कराया तभी एक नन्हे बालक का जन्म हुआ और किलकारी गूंजी जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में जच्चा बच्चा दोनों को एमओआईसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ थे। लड़का होने की खुशी पर परिजनों ने मोहल्ले और अस्पताल में मिठाईयां बांटी।डॉ गौरब त्रिपाठी के अनुसार एंबुलेंस कर्मियों को इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है तथा आवश्यक उपकरण व कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा दवाइयां भी एंबुलेंस में रहती हैं ताकि आवश्यकता होने पर सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *