दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज से माधुरी ने भी अपना ओटीटी डेब्यू कर दिया है, लेकिन इससे ‘द फेम गेम’ से पहले भी माधुरी दीक्षित के जीवन पर एक सीरीज बन रही थी।

 अब माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया है कि इस सीरीज को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। माधुरी दीक्षित ने इस सीरीज को कैंसल करने के पीछे की वजह भी बताई है।

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके इस शो की घोषणा की थी। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “अविश्वसनीय माधुरी दीक्षित का वास्तविक जीवन श्री राव की अद्भुत कहानी के पीछे प्रेरणा रहा है, और मैं उन दोनों के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती यह देखने के लिए कि यह कैसे होगा.

उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा जिस सीरीज का निर्माण करने जा रही थी असल में वह मेरी आत्मकथा नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ मेरे जीवन का एक हिस्सा था। यह आंशिक कल्पना और आंशिक वास्तविकता पर आधारित थी.

माधुरी दीक्षित ने बताया कि इस शो को लेकर काफी डिस्कशन किया गया और इसकी स्क्रिप्ट पर भी काम किया गया था लेकिन कभी-कभी कुछ चीजें हो जाती हैं और कभी-कभी नहीं होती हैं। हमने कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *