बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक प्यारी बेटी की मां बन गई हैं। प्रियंका और निक जोनस ने कुछ समय पहले ही गुड न्यूज देते हुए फैंस को बताया था कि उन्होंने सेरोगेसी के जरिए अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और निक रविवार का दिन एक साथ बिताते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में प्रियंका ने निक को ब्लर कर दिया, जिसके बाद फैंस अभिनेत्री से मजेदार सवाल कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ कार में बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा का चेहरा धूम में चमकता हुआ दिख रहा है। लेकिन प्रियंका के बगल में बैठे निक का चेहरा नजर आ नहीं आ रहा है।

प्रियंका के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई कपल की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन कुछ फैंस ने प्रियंका से सवाल किया है कि उन्होंने निक को ब्लर क्यों कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘मैम आपने उनका फोटो ब्लर क्यों कर दिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *