महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग तड़के ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के बाहर लाइन में लग गए।

शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज होती रही। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेहसा, लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंगलवार को शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के मंदिरों को महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार शाम को ही सजा लिया गया था। मंदिरों में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। आगे देखें तस्वीरें…

दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी ने मंदिर के बाहर बच्चों से मुलाकात की। वह इन दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। यहां से वह सिद्घार्थनगर में जनसभा के लिए रवाना हो गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *