भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

 यही वजह है कि फैन फॉलोइंग के मामले में वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री पुराने जमाने के मशहूर गाने तारीफ करूं क्या उसकी पर थिरकती नजर आ रही हैं।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन में मोहम्मद रफी के मशहूर गाने तारीफ करूं क्या उसकी पर झूमती नजर आईं।

बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस करने के बाद अभिनेत्री अपनी वैनिटी वैन में मेकअप करवाती हुई दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *